ब्रेकिंग न्यूज

रामलला दर्शन के लिए रवाना हुई यूपी सरकार के मंत्री और विधायक


लखनऊ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुए विधायक।अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक। बीजेपी के सभी मंत्री, विधायकों के साथ कांग्रेस, RLD, अपना दल, सुभासपा, जनसत्ता दल बसपा के विधायक भी अयोध्या रवाना।सपा को छोड़ सभी दलों के विधायक अयोध्या के लिए हुए रवाना।विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 बसों से मंत्री- विधायक अयोध्या के लिए हुए रवाना।2 बसों में मंत्री शेष 8 बसों में सभी विधायक बैठकर अयोध्या के लिए हुए रवाना।
 विधानसभा के सामने से यह बसें निकलीं।बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे विधायकों का यह दल राम मंदिर पहुंच जाएगा।
 प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे।

सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे।
 प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा।दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं