ब्रेकिंग न्यूज

दशहरा पर मिलेगी 3 दिन की छुट्टी


 देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कल 15 अक्‍टूबर से नवरात्रि पर्व आरंभ होने जा रहा है। इसके साथ ही दशहरा-दिवाली और अन्य कई त्योहारों के बीच सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 2023 के खत्‍म होने में अभी ढाई महीने बचे हैं। इस दौरान जॉब करने वाले लोगों को 7 छुट्टियां मिल सकती हैं।इसके साथ ही दशहरा पर्व पर 3 दिन की छुट्टी होगी।UP सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की लिस्‍ट के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है।इस दिन मंगलवार है और 23 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश है। इसलिए रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ दशहरा पर्व पर 3 दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलेगी।इन तीन दिनों में वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं 5 डे वर्क वाले ऑफिस में कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं