सुल्तानपुर में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
सुल्तानपुर जिले में गोसाईगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मधुबन में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात घटना अंजाम पाई है। सुबह परिवार वाले उठे तो उन्हें घटना की सूचना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पड़ोस के दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मधुबन गांव में बीती रात तुलसीराम निषाद (70) की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्याकर दी। जानकारी के अनुसार तुलसीराम घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित खेत की रखवाली के लिए छप्पर डालकर रहता था। बीती रात भी वो घर से भोजन आदि करके खेत पर पहुंचा। जहां उसकी बदमाशों ने हत्या कर दी।
सुबह जब घर वाले वहां पहुंचे तो लहूलुहान शव देखकर वे चीखने-चिल्लाने लगे। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरबी सुमन, क्षेत्राधिकार पंकज सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि शराब पीकर गाली-गलौज करने की बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं