ब्रेकिंग न्यूज

UP में बिपरजॉय का असर, सहारनपुर-बिजनौर में तेज बारिश


उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर रविवार सुबह दिखाई दिया। इसके चलते सहारनपुर और बिजनौर में तेज बारिश हुई है। यही नहीं तूफान की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में 50KMP/h की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजॉय के कमजोर होने से उत्तर प्रदेश में चिंताजनक हालात नहीं हैं। लेकिन साइक्लोन अपने साथ मानसून लेकर आ रहा है। मानसून 19 जून की शाम को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। 22 जून से इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा।मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजॉय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ होते हुए पूर्वी राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। 3 दिन तक तूफान का असर रह सकता है। इसके चलते पछुआ हवा में थोड़ी नमी आएगी। जिससे तापमान गिरना शुरू होगा। शुक्रवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी ने बताया बिपरजॉय का लैंडफॉल होना शुरू हो गया है। इसकी वजह से ये लगातार कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल रहा है। बिपरजॉय 19 जून की शाम तक मध्य प्रदेश की तरफ से होकर गुजर सकता है। लेकिन इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव कंडीशन बनी रहेगी।पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जून की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि लो प्रेशर का क्षेत्र बनने से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक तूफान की वजह से निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी (नम) हवाओं को अपनी ओर खींच लेगा। मानसूनी हवाएं बंगाल और बिहार से आते हुए उत्तर प्रदेश में बारिश करेंगी।पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में तापमान रहेगा गर्म बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर।

कोई टिप्पणी नहीं