ब्रेकिंग न्यूज

दो फर्जी दरोगा गिरफ्तार,कार्ड दिखाकर करता था ठगी


अलीगढ़ जिले में फर्जी दरोगा बनकर आमजनों को धमकाने और उनसे अवैध वसूली करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर आमजनों के बीच घूमता था और ठगी करता था। वहीं दूसरा खुद को CBI  का दरोगा बताता था।पुलिस को दोनों के बारे में पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद बन्नादेवी और सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज और पुलिस की वर्दी भी बरामद की गई है।पुलिस ने ऑपरेशन 420 के तहत बन्नादेवी थाने में एक फर्जी दरोगा को पकड़ा है। आरोपी को जीटी रोड स्थित मलखान सिंह जिला अस्पताल के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर की वर्दी में था और उसकी पहचान मुकेश थाना सिविल लाइंस के गली नंबर 6 आलमबाग भमौला निवासी राजपूत पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 20 दिन से वर्दी पहनकर घूम रहा था। वर्दी के साथ ही वह होस्टलर में फर्जी पिस्टल भी लगाकर चलता  था।  जिसे उसने नुमाइश से खरीदा था। इसके साथ उसके पास से फर्जी वर्दी, टोकन, बैल्ट, स्टार, सीटी डोरी, पी कैप और  खिलौना पिस्टल, फर्जी आईकार्ड, बाइक व अन्य चीजें बरामद की हैं।बन्नादेवी के साथ ही सिविल लाइंस पुलिस ने भी ऑपरेशन-420 के तहत एक CBI के फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने भमौला पुल के नीचे से दबोचा। उसकी पहचान नई दिल्ली के शिव विहार करावल निवासी हरीश कुमार पुत्र भूरेलाल के रूप में हुई है।आरोपी के पास से पुलिस ने एक CBI दरोगा का फर्जी आईकार्ड और वॉकी टॉकी बरामद किया है। पहले आरोपी ने पुलिस को भी झांसे में लेने की कोशिश की और आईकार्ड दिखाया। लेकिन जांच में वह फर्जी निकला। जिसके बाद आरोपी ने बताया कि वह अधिकारियों पर रौब गांठने और टोल बचाने के लिए फर्जी अधिकारी बना था।

कोई टिप्पणी नहीं