ब्रेकिंग न्यूज

UP में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी सभी 75 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ और सुलतानपुर में रविवार सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलीं। वहीं बरेली में भी देर रात बारिश हुई। मथुरा-अयोध्या में भी सुबह से बादल छाए हैं।उधर शनिवार शाम लखीमपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बिजली गिरने से किसान का सिर फट गया। वह गन्ने के खेत में काम कर रहा था।

लखनऊ जिलाधिकारी ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर नया आदेश जारी है। कक्षा 1 से कक्षा 12 के सभी स्कूलों को दोपहर 12:30 बजे तक ही खोलने का आदेश दिए हैं।शनिवार की बात करें तो सबसे ज्यादा 7 मिमी. बारिश झांसी में रिकॉर्ड की गई। यहां पारा 11 °C लुढ़कर 31°C पहुंच गया। बरेली में पारे में 7°C की गिरावट हुई। यहां 32.2 °C पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इटावा और आगरा के तापमान में 9°C, अलीगढ़ के पारे में 7°C और लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के अधिकतम तापमान में 5 °C की कमी रिकॉर्ड की गई।कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी  ने बताया, आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगली 2 मई तक आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है।मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ के मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर में बारिश के साथ आंधी की आशंका है। दोनों शहरों में पिछले 3-4 दिनों से मौसम ऐसा ही बना है। यह क्रम 2 मई तक जारी रहने की संभावना है।सुलतानपुर में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। आज सुबह मौसम का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं