ब्रेकिंग न्यूज

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत,कलश स्थापना के लिए सुबह 6 से शाम 6 बजे तक


आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। इसका आखिरी दिन 30 मार्च रहेगा। आज 6 बड़े शुभ योग में घटस्थापना होगी। जिसके लिए दिनभर में 3 मुहूर्त हैं। नवरात्र में हर दिन देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी। खरीदारी और नई शुरुआत के लिए भी हर दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।लगभग हर साल नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग पड़ता है। जिसके चलते घट स्थापना के लिए कुछ ही घंटो का मुहूर्त निकल पाता है। इस बार ऐसा नहीं है इसलिए सूर्यास्त से पहले तक किसी भी मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकेंगे।इस साल भी तिथियों की गड़बड़ी नहीं होने से देवी पूजा के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। ये शुभ संयोग है। लगातार दूसरे साल ऐसा हो रहा है। इसके चलते दुर्गाष्टमी 29 मार्च बुधवार को रहेगी। दुर्गा महापूजा और श्रीराम नवमी पर्व 30 मार्च, गुरुवार को मनेगा।आज षड महायोग में नवरात्रि शुरू हो रही है। शंख, हंस, शुक्ल, बुधादित्य, गजकेसरी और कुलदीपक नाम के शुभ योग का बनना समृद्धि का संकेत है। सूर्योदय के वक्त सूर्य के साथ चंद्र, बुध और गुरु, ये चारों ग्रह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे। इनमें से तीन ग्रहों का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होना शुभ फलदायी रहेगी। षड महायोग और ग्रहों का ऐसा संयोग कई सालों में बनता है।

कोई टिप्पणी नहीं