ब्रेकिंग न्यूज

लड़का देखने आये लोगों ने घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, उठा ले गये गहने व नगदी


सुल्तानपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिश्ता देखने के लिये आए लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने सभी को बेहोशी हाल में देखा तो पुलिस को सूचना दी। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।दरअसल ये मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के बनभोकर गांव का है। गांव निवासी बद्री पाल के यहां शनिवार की शाम को रिश्ता लेकर कुछ लोग आये थे। उन्हें रात्रि विश्राम के लिया रोका गया। आने वाले इन लोगों ने सभी को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। घर में मौजूद बद्री पाल उनकी पत्नी सरस्वती, उनका पुत्र रामजीत, पुत्रवधू रीना, पुत्री संगीता व नाती प्रियांश के बेहोश होने पर चोरों ने बेखौफ होकर घर में रखे गहने व नगदी को लेकर चंपत हो गए। सुबह जब परिवार के लोग नहीं उठे तो आसपास के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।वही इस मामले में पीड़ित बद्री पाल ने बताया कि ये लोग जो घर पर आये थे ये दुबारा यहां आये। एक बार पहले भी आये थे लड़का देखने के लिये। अब इस बार आये तो ऐसा कर गये। बद्री ने बताया कि आने वाले लोग प्रतापगढ़ के पट्टी के रहने वाले थे। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं