ब्रेकिंग न्यूज

होली से पहले बदलेगा UP का मौसम


इस साल फरवरी के महीने में पूरे देश भर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के महीने में ही मई और जून जैसी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी सोमवार को सबसे गर्म दिन रहने वाला है।आज का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। लखनऊ के साथ ही कानपुर और वाराणसी का भी तापमान आज 32 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा।जबकि झांसी और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया जाएगा
।बात करें प्रयागराज की तो यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।लगातार बढ़ती हुई गर्मी के बीच थोड़ी राहत देने वाली भी खबर सामने आ रही है।लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक  के मुताबिक 28 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई अलग-अलग राज्यों में हल्की बारिश होगी। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन होली के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह तक जो धूप लोगों को सर्दी से राहत दिला रही थी। वहीं धूप अब लोगों को चुभने लगी है।सुबह दस बजे के बाद लखनऊ शहर में धूप का आलम मई या जून की धूप जैसा हो जाता है। यही वजह है कि यहां की सड़कों पर लोग खुद को अब धूप से बचाते हुए ही नजर आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं