ब्रेकिंग न्यूज

UP की कोर्ट में 3932 पदों पर भर्ती

 लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को 3932 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने यह भर्ती प्रदेशभर की जिला कोर्ट के लिए निकाली है। इस पर आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है। 13 नवंबर लास्ट डेट है।इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के 1186 पद भरे जाएंगे। इनमें हिन्दी स्टेनोग्राफर के 881 और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 305 पद हैं। इसके अतिरिक्त जूनियर असिस्टेंट के 1021 पद, ड्राइवर के 26 और ग्रुप डी के 1699 पदों पर भर्ती की जानी है। फॉर्म फीस 100 रुपए रखी गई है। कुछ पदों के लिए भर्ती शुल्क 800 रुपए है।रिक्रूटमेंट की विस्तृत जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट https://www.allahabadhighcourt.in पर देख सकते हैं। इसके अलावाhttp://recruitment.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं