ब्रेकिंग न्यूज

पांच लड़कियां मिट्टी की ढांग के नीचे दबीं, दो की मौत


लखनऊ लखीमपुर खीरी जिले में आज रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं पांच लड़कियां मिट्टी की ढांग के नीचे दब गईं। तीन को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर दम तोड़ा जबकि दूसरी ने अस्पताल में। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामला भीरा थाना क्षेत्र के ढखिया गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव की पांच लड़कियां दोपहर को घर की लिपाई के लिए मिट्टी निकालने के लिए गईं थी। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक से ढांग फट गई। ढांग फटने से मिट्टी के नीचे पांचों लड़कियां दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े।ग्रामीणों ने किसी तरह से मिट्टी के मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। तीन लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने बिजुआ अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लड़कियों की मौत से घर ही नहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कोई टिप्पणी नहीं