ब्रेकिंग न्यूज

32 साल की टीचर 16 साल के लड़के पर बना रही थी रिश्ते का दबाव,छात्र ने की महिला टीचर की हत्या

 


अयोध्या में महिला टीचर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टीचर की हत्या 12वीं के छात्र ने की थी। वजह थी कि टीचर नाबालिग छात्र से रिश्ते में रहने का दबाव बना रही थी। लड़का टीचर से पीछा छुड़ाना चाहता था। जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके पास से 50 हजार रुपए कैश, ज्वैलरी और हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद कर ली है 1 जून को रामपुरम कॉलोनी में टीचर सुप्रिया वर्मा (32) की हत्या हुई थी। डीआईजी एके सिंह ने बताया कि टीचर का दो साल से मुहल्ले में रहने वाले 16 साल के नाबालिग से रिश्ता था। लड़के ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी है। उसके पिता एक सरकारी स्कूल में मैनेजर हैं।सुप्रिया के पति सरकारी स्कूल में टीचर हैं। सुप्रिया भी खुद प्राइमरी में टीचर थीं। सुप्रिया के पास नाबालिग लड़के की तस्वीरें और कुछ वीडियोज थे। उसका डर दिखाकर वह उससे रिश्ते बनाए रखने के लिए लगातार दबाव डाल रही थी। वीडियो किस तरह महिला के पास आए, पुलिस इसका पता कर रही है।पुलिस के मुताबिक 1 जून को सुप्रिया वर्मा अपने घर पर अकेली थी। उसके पति और मां दोनों दोपहर में बाजार गए थे। इसकी जानकारी नाबालिग प्रेमी को थी। टीचर की मां और पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी उसके घर पहुंच गया। वहां उसने वीडियो और फोटो मांगे। जब महिला ने मना किया तो उसने रॉड सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी नाबालिग ने हत्या से ध्यान भटकाने के लिए इसे लूट की शक्ल दी। उसने अलमारी का ताला तोड़ा। वहां से 50 हजार नकदी और अन्य सामान की चोरी की। इसके बाद वह घर से भाग गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसकी टीशर्ट के जरिए पकड़ा गया है। घटना के बाद इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था। उसमें सुप्रिया वर्मा के घर के बाहर थोड़ी दूर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध लड़का सफेद और ब्लैक रंग की टीशर्ट में नजर आया। पुलिस ने दुकानदारों से उस टीशर्ट के बारे में पूछताछ की। हालांकि, कुछ भी पता नहीं चल पाया।इसके बाद पुलिस ने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
                                                                 

वहां लोगों से उस संदिग्ध लड़के के बारे में जानकारी मांगी। वहीं से पुलिस को पता चला कि ये टी शर्ट फ्लिपकार्ट से मंगाई गई है। जब ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से सम्पर्क किया गया तो, वहां से टीशर्ट खरीदने वाले का नाम और पता पुलिस को मिल गया।इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने यह भी बताया कि उसने ऑनलाइन टी शर्ट मंगाई थी। उस टी शर्ट को पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं