ब्रेकिंग न्यूज

थाना कुड़वार पर शांति सुरक्षा की बैठक आयोजित


सुल्तानपुर आगामी नवरात्रि व ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की।बैठक में क्षेत्र के सभी वर्गों के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। गुरुवार को कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से थानाध्यक्ष ने आगामी ईद पर होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।जिस पर सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि थाना क्षेत्र में ईद व नवरात्र पर कोई समस्या नहीं है।गंगा जमुनी तहजीब के आधार पर शांति पूर्ण माहौल सभी त्यौहार मनाए जाते है।जिन गांवों में ईदगाह है वहां ईदगाह पर और जहां ईदगाह नहीं है वहां मस्जिद पर नमाज अदा की जाएगी। ईद का त्यौहार चंद्र दर्शन के अनुसार 20 या 21 मार्च को मनाया जायेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र महीने में सड़क के किनारे मीट मांस की दुकानें नहीं खुलेगी।साथ ही त्यौहारों पर अराजकता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं