ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पुलिस को मिलेंगे 57000 सिपाही


लखनऊ यूपी पुलिस को जल्द ही 57000 सिपाही मिलने जा रहे हैं। बीते साल चयनित 60,244 सिपाहियों की बेसिक ट्रेनिंग 19 अप्रैल को पूरी हो रही है।जिसके बाद 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मुख्य परेड में शामिल हो सकते हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की 9 महीने की बेसिक ट्रेनिंग विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू हुई। इस दौरान करीब 3,000 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो सके या बीच में छोड़ गए.। अब लगभग 57,000 रिक्रूट्स की ट्रेनिंग 19 अप्रैल को सफलतापूर्वक समाप्त हो रही है।20 अप्रैल को प्रदेश के सभी 112 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी।लखनऊ पुलिस लाइंस या संबंधित मुख्य केंद्र में मुख्य परेड होगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सकते हैं। परेड में नए रिक्रूट्स मार्च पास्ट, सलामी और शपथ ग्रहण करेंगे।इस दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस का हिस्सा घोषित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं