जिला विज्ञान क्लब ने 100 विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण आयुध निर्माण फैक्ट्री कोरबा
सुल्तानपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष/जिला अधिकारी कुमार हर्ष, उपाध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, सचिव/जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश में जनपद के 10 चयनित माध्यमिक विद्यालयों के 100 मेधावी विद्यार्थियों का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण टीम आयुध निर्माण फैक्ट्री, कोरबा, अमेठी के लिए प्रातः 9:00 बजे रवाना हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इन्होंने अपने उद्बोधन में भ्रमण टीम को कार्यक्रम के उद्देश्य तथा उपयोगिता से अवगत कराया। इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल, केनौरा के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मौर्या तथा जिला समन्वयक माध्यमिक अखिलेश पांडे भी उपस्थित रहे। आयुध निर्माण फैक्ट्री पहुंचकर विद्यार्थियों ने विभिन्न आयुध पार्ट्स की निर्माण प्रक्रिया, उनकी पैकेजिंग तथा उपयोग के ज्ञान से अवगत हुए। इस अवसर पर फैक्ट्री के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न शस्त्रों (हथियारों/उपकरणों) के उत्पादन, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझाया गया। यह एक महत्वपूर्ण अवसर था, क्योंकि कोरवा की यह इकाई (जो अब Advanced Weapons and Equipment India Limited - AWEIL के अंतर्गत आती है) मुख्य रूप से छोटे हथियारों और विशेष रूप से AK-203 असॉल्ट राइफल (इंडो-रशियन जॉइंट वेंचर के तहत) के उत्पादन के लिए जानी जाती है। यह भारत की आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस शैक्षिक भ्रमण में राजकीय हाई स्कूल, केनौरा व जुडुपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान, रामराजी बालिका इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बिकना, मधुसूदन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक शिक्षिकाए सम्मिलित हुई। जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया है, जिससे विद्यार्थियों को टीम भावना तथा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव हो सकेगा। इस शैक्षिक भ्रमण में कविता पांडे, इंदू मौर्य, सीमा यादव, नीतू सिंह, कीर्ति सिंह, दिवाकर दुबे, दिलीप यादव,रुद्र प्रताप सिंह, वर्षा पांडे, निधि वर्मा आदि सम्मिलित रहे आयुक्त फैक्ट्री के आनंद मोहन, अंकित राज आदि अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं