ब्रेकिंग न्यूज

अमेठी की दुर्गापूजा में पहली बार शामिल हुई स्मृति ईरानी: कई मंदिरों में टेके माथे; पूजा-अर्चना कर किया दर्शन


अमेठी केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी आज शुक्रवार शाम अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। वह पहली बार अमेठी की दुर्गापूजा में शामिल होने पहुंची हैं। यहां कई मंदिरों में माथे टेककर स्मृति ईरानी ने पूजा-अर्चना कर मंदिरों और पंडालों में दर्शन किया। स्मृति मुसाफिरखाना के रामलीला मैदान में हो रही ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम में भी शामिल हुई। चुनाव से ठीक पहले उनके इस दौरे से सियासत का बाजार गर्म हो गया है।बता दें कि शाम करीब 3 बजे के बाद स्मृति ईरानी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले तिलोई विधानसभा स्थित आहोरवा भवानी मंदिर में पहुंच कर मां आहोरवा का  दर्शन किया। वह विधानसभा गौरीगंज स्थित मां दुर्गंन भवानी के मंदिर में मां दुर्गन देवी का दर्शन करने भी पहुंची। इसके बाद उन्होंने अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर स्थित पौराणिक स्थल मां कालिकन धाम मन्दिर में मां कलिकन का दर्शन किया। स्मृति ईरानी यहां कई पौराणिक मंदिरों मे मां का दर्शन कर रही हैं। खास बात यह कि स्मृति मुसाफिरखाना के रामलीला मैदान में हो रहे ऐतिहासिक रामलीला के कार्यक्रम में भी शामिल हुई। इसके बाद जगदीशपुर रामलीला मैदान में हो रहे रामलीला में भी वह पहुंचेगी। फिर सड़क मार्ग से जगदीशपुर से लखनऊ जाएंगी। यहां से वो दिल्ली को रवाना होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं