ब्रेकिंग न्यूज

एटीएस ने चार रोहिंग्या को गिरफ्तार किया


लखनऊमहिलाओं को रोहिंग्या निशाना बना रहे हैं। इन्हें रोजगार का झांसा देकर विदेश में ले जाकर बेच रहे हैं। एटीएस ने शुक्रवार को जब मेरठ से चार रोहिंग्या को गिरफ्तार किया तो मानव तस्करी के नए खेल का खुलासा हुआ। अधिकारियों का दावा है कि ये रोहिंग्या बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से निकलकर भारत पहुंचे थे। यहां पर मानव तस्करी के काम में शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग भारतीय दस्तावेजों के सहारे कई बार विदेश यात्रा भी कर चुके थे। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने मेरठ के खरखौदा से हाफिज शफीक, अजीजुर्रहमान, मुफीज्जुरहमन और मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार किया। इनके पास से भारतीय नागरिकता से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि चारो रोहिंग्या नागरिक हैं और दो साल पहले बंग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से निकलकर भारत आए थे। हाफिज शफीक इनका गैंग लीडर है। यह यहां पर मानव तस्करी कर रहे थे।एटीएस की छानबीन में पता चला कि चारों ने भारतीय दस्तावेजों के सहारे कई विदेश यात्राएं की हैं। आरोपियों ने कबूल किया वो यूपी में रह रही उनके देश की और बांग्लादेशी परिवार की महिलाओं को विदेश ले जाकर बेच रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन महिलाओं के बारे में जानकारी दी है जिन्हें देह व्यापार के लिए मलेशिया में बेचा गया है। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि और कितनी महिलाएं इस गैंग के जरिए मानव तस्करी की शिकार हुई हैं। इसका पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं