ब्रेकिंग न्यूज

दुनिया का सबसे महंगा आम


नई दिल्ली। जबलपुर में  आम की कीमत लाखाें रुपए किलो में बताई जा रही है। फार्म हाउस संचालक का दावा है कि जापानी वैरायटी का यह आम अपने देश में 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक बिक चुका है। फार्म हाउस संचालक काे एक व्यापारी ने 21 हजार रुपए का भाव का ऑफर किया था।जबलपुर से चरगवां रोड पर संकल्प सिंह परिहार अपने 12 एकड़ के फार्म हाउस में दुनिया के सबसे महंगे आम को उगाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने फार्म हाउस में 14 अलग-अलग किस्म के आम लगाए हैं, जिसमें जापानी प्रजाति के 'टाइयो नो टमैगो' के 7 पेड़ हैं। अब इनकी सुरक्षा के लिए चार गार्ड, 6 डॉग लगाए हैं। संकल्प इस फल से और पौधे बनाने की बात कहते हैं।परिहार के मुताबिक, आम की ये वैरायटी जापान में पाली हाउस में उगाई जाती है। वहां इसे एग ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा कहा जाता है। ऐसा इसके सुर्ख लाल रंग और आकार के चलते कहा जाता है। बाग में आम चोरी की वारदात के बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड लगाने पड़े।जापान की तुलना में इसे संकल्प परिहार ने खुले वातावरण और बंजर पड़ी जमीन में उगाया है। उनके बाग में 14 हाईब्रिड आम हैं। उसमें मल्लिका प्रजाति का आम भी है, जो अपने वजन के कारण देश भर में प्रसिद्ध है।संकल्प के मुताबिक 5 साल पहले नारियल के पौधे लेने चेन्नई जा रहे थे। ट्रेन में एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। बागवानी में मेरी गहरी रुचि देखकर उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी में 6 दुर्लभ किस्म के पौधे हैं। वह चेन्नई के उस नर्सरी से 6 किस्मों के कुल 100 पौधे 2.50 लाख रुपए में लाए थे। इसमें 52 पौधे अभी जीवित हैं।'टाइयो नो टमैगो' में पिछले साल आम आने शुरू हुए तो सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी किस्म का पता लगाने की कोशिश की। तब उन्हें इसकी कीमत का अंदाजा हुआ। उन्होंने 'टाइयो नो टमैगो' आम का नाम अपनी मां दामिनी के नाम पर रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं