ब्रेकिंग न्यूज

26 जनवरी को जिले के 13 पीआरबी कर्मी होंगे सम्मानित


सुलतानपुर।112-यूपी ने बढ़ाया पुलिस का मान 26 जनवरी को  जिले के 13 कर्मी होंगे सम्मानित पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगो को समय से मिली मदद लॉकडाउन में प्रदेश के लोंगो तक मदद पहुँचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की, 112-यूपी ने हर मौके पर उ0प्र0 पुलिस का मान बढ़ाने का काम किया है।  जिले में पुलिस विभाग का मान बढ़ाने वाले 13, 112-यूपी कर्मियों को गणतन्त्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय  सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112,  असीम अरूण की ओर से सम्मानित किया जा रहा है।

ये हैं बेहतर रिस्पान्स टाइम के नायक

सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुँचकर जनमानस को मदद पहुँचाना 112-यूपी का मुख्य उद्देश्य है, स जिले के मु0आ0 रामप्रसाद यादव, मु0आ0 राजू सिंह, कां0 शोभालाल, कां0 विजय कुमार पटेल, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0चा0 जिलेदार यादव, कां0 पवन कुमार साहू, महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा, महिला आरक्षी सुमित्रा सिंह हो0गा0 अखिलानन्द, हो0गा0 शिवाकान्त तिवारी, हो0गा0 रामअकबाल व हो0गा0 पप्पू गौतम ने अतिशीघ्र मौके पर पहुँचकर जरूरतमन्दों को मदद पहुँचाने का कार्य किया।

कोई टिप्पणी नहीं