ब्रेकिंग न्यूज

काउन्सिल आफ उद्योग व्यापार मंच ने किया नगर विधायक का अभिनन्दन


सुलतानपुर। व्यापारी जगत की समस्याओं को दूर करने हेतु काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच के बैनर तले हिन्दू - मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों और शहर विधायक सूर्यभान सिंह के बीच एक आवश्यक बैठक देर शाम विधायक के आवास पी डब्लू डी पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन एवं संचालन जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता ने किया । विधायक सूर्यभान सिंह द्वारा इलाके के निर्धन और जरूरत मंद मरीजों को इलाज हेतु सरकारी मदद दिलवाने में ऐतिहासिक रूप से बिना भेदभाव सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे प्रभावित होकर काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता के नेतृत्व में  विधायक सूर्यभान सिंह का माल्यार्पण व शाल ओढ़ा कर  अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विधायक सूर्यभान सिंह ने आह्वान किया कि क्षेत्र के किसी भी मरीज को इलाज हेतु सरकारी मदद चाहिए तो बिना संकोच उनसे सम्पर्क कर सकता है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर वे मरीज की हर प्रकार से मदद करेंगे। इसके उपरांत नगर प्रभारी विजय टन्डन के प्रस्ताव पर विधायक प्रतिनिधि इं रूपेश सिंह को काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया जिसे सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने विधायक सूर्यभान सिंह से चर्चा के दौरान कहा की वर्तमान समय में सरकारी अधिकारियों का भ्रष्टाचार चरम पर है । जिससे सरकार की बदनामी हो रही है। व्यापारियों को भयभीत कर उनसे जमकर धन वसूली की जा रही है । सरकार द्वारा कोरोना लाक डाउन के चलते बर्बाद हो चुके व्यापारियों को कोई रियायत देने की बजाय उन पर नित नये नियम कानून लागू किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में व्यापारियों का जीवन बहुत कष्टदायक हो गया है आर्थिक नुकसान के साथ साथ अधिकारियों के दरोगाई शैली के व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। यह सुनकर विधायक सूर्यभान सिंह ने व्यापारी व अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाने का निर्णय लिया जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने हेतु उचित कदम उठायें जाने का पूर्ण आश्वासन दिया।बैठक में जिला कोषाध्यक्ष बृजेश खत्री, जिला संयोजक सुरेश सोनी, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद सउद, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर महामंत्री छवि गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता दिव्या, नगर संगठन मंत्री अम्बरीष, नगर सचिव बब्लू जायसवाल, अरविंद चौरसिया, अमित गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, इरशाद अहमद, अब्दुल माबूद, मोहम्मद साजिद,मोहम्मद अफजल अमन,राहुल, परवेज, तेज बहादुर , तौसीफ़ आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं