केंद्रीय पूजा मंडल नाम से नई समिति का गठन
सुलतानपुर।कादीपुर कस्बे में पिछले कई वर्षों से केंद्रीय पूजा समिति के अप्रभावी होने के कारण सभी पूजा समितियों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय पूजा मंडल नाम से नई समिति का गठन किया है । शुक्रवार देर रात प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह व शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह'रवि'ने किया । नई कार्यकारिणी में ललित कसौधन अध्यक्ष और प्रशांत यादव संयोजक चुने गये हैं । सुनील रावत ,सुरेश मोदनवाल , उत्कर्ष मोदनवाल,प्रदीप मौर्य व नरेंद्र अग्रहरि उपाध्यक्ष तथा आशीष उपाध्याय, अवनीश मोदनवाल व राहुल गुप्ता महामंत्री बनाये गये हैं । नागेन्द्र यादव शिव,काजू अग्रहरि व अभिषेक राज वर्मा को मंत्री तथा विशाल मोदनवाल प्रथम व विशाल मोदनवाल द्वितीय को प्रचार मंत्री बनाया गया है । संदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष , ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह'रवि' मीडिया प्रभारी और प्रकाश नारायण शुक्ल मेला व्यवस्थापक चुने गये हैं । एडवोकेट रमेश तिवारी व आशीष मोदनवाल को विधिक सलाहकार बनाया गया है । इसके अलावा मीडिया टीम में विनोद उपाध्याय , हरि शंकर सोनी व प्रयागराज तथा मेला व्यवस्था टीम में दीपक अग्रहरि , बृजेश उपाध्याय ,लक्ष्मीकांत गुप्त , विनोद सोनी ,सिंटू सोनी व रमन मिश्र को शामिल किया गया है । समिति के मार्गदर्शन और सहयोग हेतु वरिष्ठ लोगों का एक संरक्षक मंडल बनाया गया है जिसमें घनश्याम चौहान , रमाकांत बरनवाल , विनोद कुमार श्रीवास्तव , आनंद जायसवाल व बृजेश सिंह शामिल हैं । कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । अपने सम्बोधन में संरक्षक मंडल के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं