ब्रेकिंग न्यूज

बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत का दावा किया


 डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे. बाइडेन ने कहा कि हमें 7.40 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं जो अमेरिका के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले वोटों से ज्यादा है. व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार  बाइडेन को 264 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं जबकि ट्रंप को 213 मिले है.जो बाइडेन अभी एरिजोना, जॉर्जिया और पेनसिल्वेनिया  में ट्रंप पर बढ़त बनाए हुए हैं. बाइडेन ने कहा कि हम 24 सालों बाद एरिजोना और 28 साल बाद जॉर्जिया जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि इस मुश्किल चुनाव के बाद तनाव बढ़ सकता है लेकिन हमें शांति बनाए रखना है. हम विरोधी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं जो बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने भाषण में कहा कि पूरा देश उनके पीछे हैं और वे स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे.बाइडेन पेनसिल्वेनिया में 9,000 से अधिक मतों और जॉर्जिया में 1,500 से अधिक मतों से आगे हैं. अमेरिका में पिछले तीन दिन से मतगणना जारी है और अब भी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगामी चार साल के लिए देश का नेतृत्व कौन करेगा.


कोई टिप्पणी नहीं