ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में कोरोना से रिकवरी का प्रतिशत 92.17

 


लखनऊ।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया है  कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,47,012 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,34,45,758 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2464 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 3332 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,25,356 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.17 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 29,364 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव केसों में 57 प्रतिशत की कमी आयी है। होम आइसोलेशन में 13,499 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,58,285 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,44,751 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2514 लोग इलाज करा रहे है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,44,752 क्षेत्रों में 4,28,226 टीम दिवस के माध्यम से 2,75,22,371 घरों के 13,55,84,040 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 3026 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,54,072 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.78 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 47.57 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.05 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9.60 प्रतिशत है। कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित मे कुल पुरूष 67.09 प्रतिशत तथा कुल महिलाओ का 32.01 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं