ब्रेकिंग न्यूज

हर क्षेत्र में रहकर देश सेवा की जा सकती है: पुलिस अधीक्षक

सुलतानपुर/ कारगिल विजय के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर, सुलतानपुर में शहीदों को याद करते हुए उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीयता से ओत्रप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा सेवा और विज्ञान से जुड़े पहलुओं की एक प्रदर्शनी भी लगाई। जिसका अवलोकन कर जिले के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने सराहना की। 
   विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से सम्पूर्ण देश में अमर शहीदों एवं अपने देश के सैनिकों के शौर्य की जानकारी पूरे समाज को देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने कहा कि देश की सेवा हर क्षेत्र में रहकर किया जा सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर सेना के विभिन्न क्षेत्रों व सिविल सेवाओं के माध्यम से राष्ट्रसेवा कर सकते हैं। विद्यार्थी जीवन कठिनाईयों से दूर होने और उस पर विजय पाने के लिए होता है। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं में सफलता के लिए सशक्त तैयारी करें जिससे एक सशक्त भारतीय नागरिक बन सके।
उन्होंने अपील किया कि देश के प्रधानमंत्री के मन की बात को जरूर सुने। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रख्यात सर्जन डाॅ. ए.के. सिंह ने कहा कि देश की ऐसी स्थिति होनी चाहिए कि पड़ोसी षडयंत्रकारी देश के विरूद्ध कुछ करने के पहले अपने परिणाम के बारे में सोचे। कारगिल शहीदों ने देश की सुरक्षा कर देश को बचाया है। हमें अपने स्वाभिमान को बनाये रखना है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अकबाल पाण्डेय ने कहा कि समय समय पर देश और संस्कृति के लिए युद्ध होते रहे है। हमेशा ही राष्ट्रभक्तों ने देश की रक्षा की है। इससे पहले प्रधानाचार्य श्री राम सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य राज नारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिव नारायण तिवारी, पल्लवी वर्मा, डाॅ. नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार का विद्यालय में प्रवेश के समय सेना के स्वरूप में सैनिक छात्रों के साथ छात्र संसद के प्रधानमंत्री अर्पित तिवारी व सेनापति ने घोष की धुन के साथ स्वागत किया। छात्राओं ने तिलक लगा व बैच पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता व इस पर आधारित झाँकी, प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सेना के विभिन्न लडाकू विमानों व मिशाईलों की माॅडलें की प्रर्दशनी प्रस्तुत की। 

कोई टिप्पणी नहीं