ब्रेकिंग न्यूज

EVM एवं VVPAT प्रदर्शन केंद्रों की आज से हुई शुरुआत, आमजन को मतदान प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी

सुल्तानपुर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) का संचालन प्रारंभ किया गया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी

कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान की प्रक्रिया तथा वीवीपैट में मत की पर्ची देखने की व्यवस्था का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं