ब्रेकिंग न्यूज

कोषागार के पेंशनर अब घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र,


सुल्तानपुर वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने अवगत कराया गया कि शासनादेश संख्या 7/2022/-1-310/दस-2022(65)/2014 दिनांक 26.07.2022 के अनुपालन में कोषागार  से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपील किया जाता है।  पेंशनर अपने निकटतम कम्प्यूटर, इंटरनेट एवं बायोमेट्रिक डिजिटल डिवाइस अथवा निकटस्थ सुविधा केंद्र, साइबर कैफे आदि के माध्यम से वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in अथवा UMANG APP पर जीवन प्रमाण सेवा का उपयोग कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर Uttar Pradesh Treasury-Sub Treasury (Sultanpur) का चयन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करके कोषागार को प्रेषित किया जा सकता है।   पेंशनर अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर से आधार फेसआरडी एवं जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए आधार कार्ड नंबर, पीपीओ नंबर, पेंशन बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड एवं मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। प्रमाण पत्र जमा करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा। यह सुविधा पेंशनरों को भविष्य में भी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान करेगी। कोषागार द्वारा सभी पेंशनरों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है। जो पेंशनर स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं हैं, वे निकटवर्ती बैंक शाखा एवं डाकघर के कर्मचारियों की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं