ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश


सुल्तानपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने जनपदवासियों को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, देश सेवा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा उनके जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के माध्यम से देशवासियों को एकजुट करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।जिलाधिकारी ने गांधी जी की अंत्योदय की अवधारणा, निर्बल एवं वंचित वर्ग के कल्याण तथा भावनात्मक एकता एवं राष्ट्रीय एकता-अखंडता के संबंध में उनके विचारों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उपजिलाधिकारी, समाजसेवियों सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही कुष्ठ रोगियों के उपचार एवं फल वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूरे जिले में गांधी और शास्त्री जयंती के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं