सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण
सुल्तानपुर श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित श्रमिकों के पंजीकरण, जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे दिनांक 21 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्रम विभाग द्वारा शिविर में श्रमिकों एवं नियोजकों को विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल/ऐप से जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभियान के दौरान 838 श्रमिकों एवं 44 नियोजकों का डिजिटल लेबर चौक ऐप पर पंजीकरण, 159 श्रमिकों का पंजीकरण तथा 45 श्रमिकों का ‘यूपीबीओसीडब्लू‘ पोर्टल पर नवीनीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त 43 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण तथा 08 श्रमिकों का मनधन पोर्टल (पेंशन स्कीम) पर पंजीकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में श्रमिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें एवं चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। इनमें 767 श्रमिकों का एक्स-रे, 756 का सुगर एवं बी.पी., 250 का मलेरिया, 153 का नेत्रए 131 की डेन्टल तथा 259 श्रमिकों की एचआईवी/वीडीआरएल जांच की गई। इसके साथ ही 371 श्रमिकों को आयुर्वेदिक, 92 को बलगम जांच, 131 को डेंगू संबंधी जांच, 24 की ईसीजी, 06 की मानसिक स्वास्थ्य तथा 18 श्रमिकों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। शिविर में 687 श्रमिकों को ओपीडी सेवाएं तथा 156 श्रमिकों को होम्यिोपैथिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।शिविर में जांच के उपरांत 03 श्रमिकों को टी0बी0 तथा एक श्रमिक में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से श्रमिकों को सरकारी श्रम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं