डीएम की उपस्थिति में शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों एवं जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न
सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 विधान परिषद निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त सभी मतदान कार्मिकों एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण प्रेरणा सभागार, विकास भवन में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों व जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को पारदर्शी व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण हैंडबुक व पीपीटी का भलीभाँति अध्ययन कर लें। उन्होंने बताया कि यह चुनाव मतपत्र से होगा, इसलिए पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न लगाकर अपने हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से करेंगे। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि आप सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को भलीभांति करके सीख लें। अपर जिलाधिकारी ( प्रशासन) रत्नप्रिया ने बताया कि मतदान अभिकर्ता प्रारूप 10 को लेकर आयेंगे स पीठासीन अधिकारी अपने सामने मतदान अभिकर्ता से इस प्रारुप पर हस्ताक्षर कराकर इस फार्म को जमा कर लेंगे और पास जारी करेंगे । उन्होंने मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्य व दायित्व पर विस्तार से चर्चा की। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी ने जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट के कार्य व दायित्व पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया का निष्पक्ष रूप से अवलोकन करते हुए प्रत्येक दो- दो घंटे पर पड़े मतों की सूचना कंट्रोल रूम को देंगे। मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने रोल प्ले के माध्यम से मतदान करने की पूरी प्रक्रिया को भलीभांति समझाया। उन्होंने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता के पहचान का प्रभारी होगा। उन्होंने लिफाफे तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मतदान अधिकारी द्वितीय मतपत्र व अमिट स्याही के प्रभारी होंगे। उन्होंने टेण्डर व चौलेंज वोट पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 52 तथा जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण में 18 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। पी. पी. टी. बनाने व संचालन करने में वकील अहमद व विपिन यादव ने बेहतर ढंग से सहयोग किया। प्रदीप यादव नाजिर, कालिका पाण्डेय व राम तीर्थ ने बैठक व्यवस्था तथा प्रोजेक्टर आदि में सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं