ब्रेकिंग न्यूज

श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हुई कुड़वार की 11 दिवसीय श्रीरामलीला

सुलतानपुर श्रीरामलीला सेवा समिति कुड़वार के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ रविवार को उत्साह और भक्तिमय माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी श्याम सुन्दर सिंह उर्फ लहूरी सिंह ने फीता काटकर किया। श्रीरामलीला के शुभारंभ के साथ ही आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्र के  समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान नित्यानंद तिवारी, डॉ. पवन कुमार सिंह, प्रदीप शुक्ला, सुरेंद्र दुबे, यज्ञ प्रसाद सिंह, सालिकराम, दयाराम अग्रहरि और मनीष तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे अतिथियों का समिति के अध्यक्ष राम सूरत तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, सचिव रमेश तिवारी और संचालन समिति के संयोजक शशि कांत तिवारी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर श्रीवास्तव ने किया।11 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। श्रीरामलीला का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजन लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के दौरान कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। आयोजन के शुभारंभ पर समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं