
सुलतानपुर आगामी नवरात्रि एवं दुर्गापूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 05/06 अक्टूबर की देर रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर पर्व की तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर पूजा पंडालों, मेला स्थलों और प्रमुख मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बैठक के दौरान एसपी ने आगामी पर्व को देखते हुए विभिन्न पूजा एवं मेला स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक के बाद एसपी ने देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों, मेला स्थलों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों को परखा। पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का भी जायजा लिया ।

आयोजकों और आमजन से समन्वय पर जोर
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को पूजा समितियों के आयोजकों एवं आमजन से लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्यक्रम आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस की ओर से समुचित प्रबंध किए जाएं।एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रहे। साथ ही लगातार गश्त कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया।पुलिस अधीक्षक की देर रात हुई बैठक और पैदल गश्त से स्पष्ट है कि नवरात्रि एवं दुर्गापूजा पर्व के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बनाए रखना है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह, मेला सेल प्रभारी सहित थाना कोतवाली नगर का पुलिस बल मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं