ब्रेकिंग न्यूज

लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ को लेकर गंजेहड़ी में हुई PDA की बैठक


सुलतानपुर लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मंगलवार शाम कुड़वार विकासखंड के गंजेहड़ी ग्राम सभा में पीडीए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई गई है। ऐसे में गांवों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने वाले पात्र लोगों को चिन्हित कर उनका फार्म भरवाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां ने कहा कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इससे लोकतंत्र को लेकर चिंता बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव जीतने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाने पर उतारू है। उनके इस बयान पर बैठक में मौजूद लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और मतदाता सूची को दुरुस्त कराने पर जोर दिया।बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा आवश्यक प्रपत्र भरवाने में सहयोग करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।बैठक की अध्यक्षता हसीब खां ने की। इस मौके पर सपा महिला जिलाध्यक्ष नफीसा खातून, स्वामी नाथ, गौरीशंकर, डीके, बृजेश, अमर यादव, अनंतराम चौरसिया, मुक्कन खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं