ब्रेकिंग न्यूज

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की तैयारी


लखनऊ यूपी सरकार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के मानदेय में वृद्धि करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत वर्तमान में 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले ग्राम प्रहरियों को अब 3500 रुपये दिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करने के साथ इसकी घोषणा कर सकते हैं।प्रस्तावित वृद्धि लागू होने पर प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे उनका वार्षिक मानदेय 30 हजार रुपये से बढ़कर 42 हजार रुपये हो जाएगा।ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। वे गांवों में संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं। ग्रामीण इलाकों में पुलिस और आम लोगों के बीच सूचना के आदान-प्रदान में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।ग्राम प्रहरी लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर राजधानी में कई दिनों से धरना भी दिया जा रहा था। अब मानदेय में वृद्धि की संभावित घोषणा से ग्राम प्रहरियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, मानदेय वृद्धि पर अंतिम स्थिति मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

कोई टिप्पणी नहीं