प्रतापगढ़ में शोहदों पर महिला सिपाहियों का एक्शन,डंडे से पीटते हुए कोतवाली ले गई पुलिस
प्रतापगढ़ जिले में युवती से छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर नगर कोतवाली ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को भगवा चुंगी चौकी के पास एक युवती के साथ छेड़खानी करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के दौरान महिला सिपाहियों ने डंडों से उनकी पिटाई की। इसके बाद दोनों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल ले जाते हुए नगर कोतवाली पहुंचाया गया। इस दौरान दोनों युवक हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। महिला पुलिसकर्मी उन्हें डंडे से पीटते हुए आगे बढ़ रही थीं।घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने की बात भी कही जा रही है, जिसमें महिला सिपाहियों द्वारा दोनों युवकों को पीटते हुए कोतवाली ले जाते देखा जा सकता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों को आरोपियों से दोबारा छेड़खानी नहीं करने की बात कहते हुए भी बताया जा रहा है।महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह की कार्रवाई चर्चा में है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। दक्ष पाल अपने रिश्तेदार सुभाष पाल के घर आया हुआ था। इसके बाद दोनों भूपियामऊ में शराब पीने के बाद चिलबिला की ओर गए। वहां से प्रतापगढ़ की तरफ बाइक से लौटते समय रास्ते में महिलाओं के प्रति छींटाकशी और अश्लील हरकतें करने का आरोप है।पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सुभाष पाल (27) पुत्र दिनेश पाल, निवासी अकारीपुर भगवतगंज, थाना मांधाता तथा दक्ष पाल (26) पुत्र शोभनाथ गड़रिया, निवासी भवानीगंज, थाना रानीगंज हैं।क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 12 अक्टूबर को भगवा चुंगी चौराहे पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छींटाकशी और अश्लील हरकतें करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा और इस तरह की हरकतें करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं