SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष का रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि भारत में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष ने जिस तरह हायतौबा मचाई वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर अनावश्यक सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर उस साजिश का हिस्सा रहा है।जिससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक गतिविधियों के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति भी जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि जनता ने समय-समय पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को दरकिनार किया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा चुनाव परिणामों के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने पर भी सवाल उठाए। सीएम योगी ने कहा कि हर चुनाव के बाद ईवीएम को दोषी ठहराना उचित नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास पर असर पड़ता है।सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की न्यायपालिका को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे और इसे उन्होंने देश की सेना के सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस के रुख की आलोचना की। सीएम योगी ने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतंत्र की संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाना उचित नहीं है।प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे विरोध और लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं