ब्रेकिंग न्यूज

अखण्डनगर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण


सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को थाना अखण्डनगर का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया।

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कम्प्यूटर कक्ष एवं CCTNS कार्य, मिशन शक्ति केंद्र, संबंधित अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, थाना कार्यालय, अभिलेखागार तथा जनसुनवाई और आगंतुक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और उन्हें व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। मालखाने में रखे माल की सुरक्षा और उसके रख-रखाव की व्यवस्था को भी देखा गया।एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही मेस, बैरक तथा पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर का जायजा लेकर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर रखे जाने वाले सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शासकीय संपत्ति की सुरक्षा, मालखाने में माल के सुरक्षित रख-रखाव तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और नियमानुसार उसकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना अखण्डनगर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं