डीएम की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई आयोजित
सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में खेल को प्रोत्साहन दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए सभी खेल मैदानों को चिन्हित कर अद्यतन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डी०सी० मनरेगा को दिये। जिलाधिकारी ने सभी माध्यमिक व राजकीय विद्यालयों सहित अन्य विभागों के खेल मैदानों की वर्तमान जी०पी०एस० फोटो Latitude Longitude सहित अद्यतन रिपोर्ट मांगी गयी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभागो से ग्रामीण क्षेत्रों के खेल मैदानों की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा की किसी भी दशा में खेल मैदानों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। यह खिलाड़ियों के खेलने की जगह है, जहां भी मैदान पर अतिक्रमण होगा उसे प्रशासन के सहयोग से खाली कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं