ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में पुलिस-गौकश मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार


सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंडनगर क्षेत्र में मंगलवार को गौकशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि थाना अखंडनगर के प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली थी कि गौकशी करने वाला एक गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेमपुर की ओर से आने वाले रास्ते पर कुंदा भैरवपुर बाईपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी रियाज, निवासी थाना चांदा, को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ गौकशी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त मांस काटने के उपकरण तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं