ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर घर के अंदर युवती ने फांसी लगाकर दी जान


सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बाद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया।मृतका की पहचान कल्पना (18) पुत्री गोकुल प्रजापति निवासी भगवानपुर, थाना कुड़वार के रूप में हुई है। बताया गया कि कल्पना तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में छोटी बहन सोनिया (13 वर्ष) और भाई दिलीप (12 वर्ष) हैं।

घटना के समय परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कल्पना ने घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

क्षेत्राधिकारी नगर  राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को थाना कुड़वार क्षेत्र के अंतर्गत यह सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल वहां पर पहुंचा। फील्ड यूनिट के साथ साक्ष्य का संकलन किया गया। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच चल रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, शांति व्यवस्था कायम है।
          

कोई टिप्पणी नहीं