ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में 12 जुलाई को जनपद में होने वाले वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई आयोजित


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026-27 के अन्तर्गत आगामी 12 जुलाई को जनपद में होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी।

उक्त बैठक में आगामी 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत समृद्धि वन, कपिवन, उर्जावन, समरस वन, ग्राम वन, नन्दन वन, आयुष वन, नक्षत्र वन, पंचवटी, शक्ति वन, हरिशंकरी आदि स्थलों का चिन्हांकन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।   बैठक में जिलाधिकारी  को प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग द्वारा समस्त विभागों को शासन से आवंटित लक्ष्य के अनुरूप नर्सरी से पौधों की उपलब्धता व विभिन्न विभागों से लक्ष्य के सापेक्ष और अधिक वृक्षारोपण किये जाने की स्थिति आदि के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम की तिथि 12 जुलाई समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित की । अतः सभी विभागों द्वारा अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधों की प्राप्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 5315700 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी प्रकार के वृक्षारोपण जैसे- समृद्धि वन, कपिवन, उर्जावन, समरस वन, ग्राम वन, नन्दन वन, आयुष वन, नक्षत्र वन, पंचवटी, शक्ति वन, हरिशंकरी आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया।    जिलाधिकारी ने बैठक में प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी प्रकार की तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।   उन्होंने प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग को आगमी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण किये जाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने क्रमशः सभी विभागों जैसे- कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, लो0नि0वि0 आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से एक-एक कर चर्चा की ।जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया  कि व्यापक जनसहभागिता के साथ आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान को उत्सव के रूप मनाया जाय तथा सभी स्थानों पर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाय। उन्होंने कहा कि समस्त जनप्रतिनिधिगणों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं स्वयं सेवी संगठनों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाय।   उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त नागरिकों को एक दिन पर्यावरण संरक्षण के लिये अवश्य देना चाहिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों कोे निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त पौधों का उठान कल तक अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सा0वा0 वन प्रभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागों से स्थलों का चयन, पौध उठान की स्थिति तथा जनप्रतिनिधिगणों की सहभागिता आदि की रिपोर्ट हमें तत्काल उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही साथ रोपित पौधों को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है, उसे सभी विभाग जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने पौधरोपण की मियावाकी पद्धति को प्राथमिकता देते हुए सघन वन विकसित करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विगत 05 जून को रोपित किये गये पौधों की जीओ टैगिंग अवश्य पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि कल तक शत-प्रतिशत पौधों का उठान नर्सरियों से अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बीडीओ, ईओ तथा सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने की तैयारियॉ अभी से सुनिश्चित कर लें। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं