ब्रेकिंग न्यूज

बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं फरियाद


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। बारिश के बावजूद दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद की पूरी मदद करेगी।

बारिश को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे।उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने फरियादियों से कहा, "घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व, पुलिस, सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अस्पतालों से उपचार का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।ताकि किसी भी जरूरतमंद का इलाज धन के अभाव में न रुके।मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुनवाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण बना, जहां उन्होंने हर फरियादी को न्याय और सहायता का भरोसा दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं