ब्रेकिंग न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले यूपी के श्रद्धालुओं को मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू


लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के मूल निवासी तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग ने पात्र यात्रियों को एक लाख रुपये का अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।विभाग के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले पात्र तीर्थयात्री यात्रा समाप्त होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर किया जा सकता है।ऑनलाइन आवेदन के साथ तीर्थयात्रियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे—नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो,आधार कार्ड,पैन कार्ड,उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र,पासपोर्ट एवं वीजा की प्रति,बैंक खाते का विवरण,कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र,विभाग द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक अभिलेख,90 दिन के भीतर करना होगा आवेदन।धर्मार्थ कार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रा समाप्त होने के 90 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी दस्तावेज सही एवं पूर्ण होने पर पात्र तीर्थयात्रियों के बैंक खाते में एक लाख रुपये की अनुदान राशि हस्तांतरित की जाएगी।इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 जून को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रवाना हुआ था और 2 जुलाई को यात्रा पूरी कर वापस लौट आया। ऐसे में यात्रा पूरी कर चुके पात्र श्रद्धालु अब राज्य सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।राज्य सरकार का उद्देश्य कैलाश मानसरोवर जैसी कठिन एवं आस्था से जुड़ी यात्रा करने वाले प्रदेश के श्रद्धालुओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पवित्र यात्रा का लाभ उठा 

कोई टिप्पणी नहीं