ब्रेकिंग न्यूज

गांव के बाहर तालाब के पास मिला दो बेटियों के पिता का शव


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी 48 वर्षीय राम नेवल जायसवाल का शव सोमवार को गांव के बाहर तालाब के पास पगडंडी पर पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान राम नेवल जायसवाल (48) पुत्र अलगू जायसवाल, निवासी बांसी थाना कुड़वार के रूप में हुई। बताया जाता है कि राम नेवल अपनी वृद्ध मां के साथ गांव में रहते थे।

उनकी पत्नी होमगार्ड में तैनात हैं और वर्तमान में नगर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में ड्यूटी कर रही हैं। वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित अपने मायके में रहकर नौकरी करती हैं। मृतक की जुड़वा बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक कुड़वार ने बताया कि 9 जून 2026 को पीआरबी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति गांव के बाहर पगडंडी पर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं