ब्रेकिंग न्यूज

अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर डीएम ने जन-जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सुल्तानपुर अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की  कि वे बच्चों से मजदूरी न करायें, उन्हें अनिवार्य रूप से स्कूल भेजे, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास हो सके और देश के स्वस्थ नागरिक बन सके।जन-जागरूकता टीम ने बस स्टेशन, कुड़वार नाका, सब्जी मण्डी, गुड़ मण्डी, गल्ला मण्डी, चौक, डाकखाना चौराहा आदि स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए आम नागरिकों से संकल्प लेने की अपील की कि वे अपने आस-पास बाल मजदूरी नहीं होने देंगे तथा प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त प्रदेश बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। जन-जागरूकता कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त  के साथ  जुही मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वी०पी० वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी,  रूपाली सिंह, संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला व सदस्य शिव मूर्ति पाण्डेय, चाइल्ड लाइन की ओर से  पूजा सिंह, परियोजना समन्वयक एवं ए०एच०टी०यू० की टीम एवं अन्य कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय योगदान किया ।

कोई टिप्पणी नहीं