डीएम की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय दरियापुर मे समीक्षा बैठक आयोजित की । बैठक में अधीक्षण अभियन्ता वी0 के0 जैन, अधिशासी अभियन्ता रितेश्वर बन्धु, अश्विनी कुमार वर्मा, शंशांक शुक्ला, राम स्वरूप वर्मा तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान क्षतिग्रस्त वितरण परिवर्तकों के निर्धारित समयसीमा में प्रतिस्थापन, उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। समीक्षा बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मर कार्यशाला एवं स्टोर का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ता हित से जुड़े सभी कार्यों का निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्युत सेवाओं की विश्वसनीयता एवं उपभोक्ता संतुष्टि में निरंतर सुधार हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं