ब्रेकिंग न्यूज

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, वल्दीराय, धम्मौर व गोसाईगंज क्षेत्रों में हुआ फ्लैग मार्च


सुलतानपुर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी वल्दीराय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वल्दीराय एवं पुलिस टीम द्वारा वल्दीराय क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने का आग्रह किया ।पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।इसी क्रम में थाना धम्मौर एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस कर्मियों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

कोई टिप्पणी नहीं