ब्रेकिंग न्यूज

साइबर थाना सुलतानपुर की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को वापस दिलाए ₹1.76 लाख


सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ने साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत देते हुए साइबर थाना टीम ने उसके खाते में ₹1,76,195 की धनराशि वापस कराई है।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी साइबर थाना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना की अगुवाई में टीम द्वारा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, एक महिला के साथ अलग-अलग तिथियों में साइबर ठगी की घटनाएं हुई थीं। पीड़िता से 4 अप्रैल 2025 को ₹5,000, 6 अप्रैल 2026 को ₹99,950 तथा 7 अप्रैल 2026 को ₹1,00,000 की धोखाधड़ी की गई थी। इस प्रकार कुल ₹2,04,950 की रकम साइबर जालसाजों द्वारा ठगी गई।घटना के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0-54/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 65/66C आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित जालसाजों के बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं संबंधित बैंक से पत्राचार के उपरांत साइबर थाना टीम ने पीड़िता के खाते में ₹1,76,195 (एक लाख छिहत्तर हजार एक सौ पंचानवे रुपये) की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की।पुलिस अधिकारियों ने इसे साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और कहा है कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने से पीड़ितों को राहत दिलाना संभव हो पाता है।साइबर क्राइम पुलिस थाना सुलतानपुर ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी अथवा साइबर अपराध की घटना होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर के मोबाइल नंबर 9454401121, 7839863768 एवं 9670798706 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त। 

कोई टिप्पणी नहीं