सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार
सुलतानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुड़वार, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रविवार तड़के करीब 3:40 बजे फिरोजपुर कलां तिराहा, थाना कुड़वार क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद अहमद, अजीम कुरैशी, मोहम्मद आदिल और अजय कुमार कोरी के रूप में हुई है। इनमें जावेद, अजीम और आदिल कोतवाली नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात से पहले वे कई दिनों तक मकानों और आसपास के क्षेत्रों की रेकी करते थे। आने-जाने के रास्तों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने के बाद मौका पाकर घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य वारदात के दौरान मोबाइल फोन साथ नहीं रखते थे ताकि पुलिस सर्विलांस से बचा जा सके। कई बार वे घर के अंदर सो रहे लोगों की मौजूदगी में भी बेहद शातिर तरीके से चोरी कर फरार हो जाते थे।पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा चोरी किए गए आभूषणों को बेचने का काम शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी मनीष जायसवाल करता था। वह चोरी के जेवर गलवाकर बेचता था और मुनाफे में हिस्सा लेता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।गिरोह ने कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज स्थित डॉ. संजय मिश्रा के घर में हुई बड़ी चोरी सहित जयसिंहपुर और कुड़वार थाना क्षेत्रों की कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली नगर और अंतू थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। प्रतापगढ़ से मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इन अपराधियों तक पहुंच बनाई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।इस महत्वपूर्ण सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं