केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भण्डरा ग्राम सभा में जन चौपाल का आयोजन
सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड कुड़वार की ग्राम सभा भण्डरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, जलकल विभाग , पूर्ति विभाग,विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।इस अवसर पर ओमप्रकाश बजरंगी, पूजा कसौधन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुड़वार अवधेश शर्मा सहित क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं