ब्रेकिंग न्यूज

जेसीआई के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी, 16 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित


सुल्तानपुर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) की ओर से रविवार को विकास खंड मुख्यालय कुड़वार में आयोजित अधिवेशन के दौरान संगठन की कुड़वार ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर  पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन की 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनय कटियार एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव रहे।

अधिवेशन में संगठन के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।अपने संबोधन में बीडीओ विनय कटियार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज तथा प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड प्रशासन सभी पत्रकारों का सम्मान करता है तथा जनहित के कार्यों में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की अहम भूमिका है।

उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाचार के प्रकाशन अथवा प्रसारण से पूर्व उसकी तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें तथा संबंधित पक्ष का पक्ष भी जरूर लिया जाए, जिससे निष्पक्ष एवं विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके।जिला संरक्षक इंद्र नारायण तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए धर्मेंद्र कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, तेज बहादुर सिंह को संरक्षक, राकेश कुमार तिवारी को महासचिव, ओम प्रकाश शर्मा को महामंत्री, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा विजय प्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में इंद्रसेन द्विवेदी, नितिन विश्वास, उदय प्रताप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, नीरज विक्रम सिंह, उमेश चंद्र तिवारी, संतोष द्विवेदी, राहुल श्रीवास्तव एवं प्रदीप सिंह को शामिल किया गया।अधिवेशन में संगठन के मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्र, जिला महामंत्री फरीद अहमद अर्शी, मीडिया प्रभारी अनिल निषाद, जिला मंत्री रामराज पांडेय, आर.के. मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में नवमनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं